tanaji savant

महाराष्ट्र सरकार का बडा फैसला, 15 August से सभी सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज हिंदी समाचार

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सरकार ने 15 August से सभी सरकारी अस्पतालों में मेडिकल टेस्ट और इलाज निःशुल्क कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के सभी नागरिकों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।

राज्य के जनस्वास्थ्य विभाग के सभी सरकारी अस्पतालों में सभी को मुफ्त इलाज मिलेगा। राज्य कैबिनेट की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है। सरकार के इस फैसले से गरीब और जरूरतमंद मरीजों को फायदा होगा और इससे उन्हें बड़ी राहत मिली है।

free treatment

स्वास्थ्य मंत्री तानाजी सावंत ने बताया कि यह योजना 15 August से राज्य में लागू होगी। हाल ही में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई थी।

2.5 करोड़ लोगों लाभ:

यह सुविधा राज्य सरकार के अंतर्गत संचालित कुल 2418 अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रो में उपलब्ध होगी। इस योजना से राज्य भर के करीब 2.5 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।

नासिक और अमरावती के अस्पताल भी शामिल:

इस योजना में महाराष्ट्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीण अस्पताल, महिला अस्पताल, जिला अस्पताल और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल शामिल होंगे। जहां मरीजों का आज से निःशुल्क इलाज शुरू कर दिया गया है। इसमें नासिक और अमरावती जिलों का कैंसर अस्पताल भी शामिल है।

इस बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़ा ये फैसला लिया गया है। भारत के संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत नागरिकों को अच्छे स्वास्थ्य से जीने का अधिकार है। हालांकि योजना उन अस्पतालों या मेडिकल कॉलेज पर लागू नहीं होगी जो चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत आते हैं।

यह भी पढ़िए:अजित पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष Sunil Tatkare ने कहा, जो लोग शिवसेना के साथ गए उन्हें अब हमारी आलोचना करने का कोई अधिकार नही।

लाभार्थियों को निःशुल्क सुविधा:

सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के नियंत्रणाधीन स्वास्थ्य संस्थानों में इलाज के लिए आने वाले लाभार्थियों में बड़ी संख्या में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग शामिल हैं।

इन रोगियों को सरकार के निर्णय के अनुसार दुर्लभ मामलों में इलाज और जांच की निःशुल्क सुविधा प्रदान की गई है। सभी उपचार निःशुल्क होंगे और इस योजना के तहत सभी सर्जरी निःशुल्क होंगी।

यह भी पढ़िए:सांगली: कडेगांव के युवा किसान को अदरक और dragon fruit से मिलेंगे ढाई करोड़ रुपये

यह योजना 15 August से लागू होगी। यह फैसला स्वास्थ्य विभाग ने लिया है। स्वास्थ्य विभाग के तहत अस्पताल में मुफ्त इलाज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open in

Browser Icon
×

Subscribe to our Newsletter

Subscription Form
New story