hocky team

भारत की पुरुष हॉकी टीम FIH विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है

Hockey: भारतीय पुरुष हॉकी टीम FIH पुरुष हॉकी विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है @TheHockeyIndia भारतीय पुरुष हॉकी टीम चेन्नई में एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीतने के बाद FIH पुरुष हॉकी विश्व रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है।

भारत 2771.35 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। अपनी जीत के बाद उन्हें 8.61 अंकों का फायदा हुआ। रैंकिंग में तीन बार के विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स 3095.90 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं। बेल्जियम 2917.87 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है।

HockeyIndia

इस बीच, भारतीय जूनियर पुरुष और महिला हॉकी टीम आज बेंगलुरु से अपने यूरोपीय दौरे के लिए रवाना हो गई। वे 4 देशों के टूर्नामेंट- dusseldorf 2023 के लिए जर्मनी के लिए उड़ान भरेंगे, जहां वे इंग्लैंड, स्पेन और मेजबान जर्मनी के खिलाफ एक्शन में नजर आएंगे।

यह टूर्नामेंट आगामी प्रतिष्ठित एफआईएच हॉकी पुरुष जूनियर विश्व कप 2023 की तैयारियों का हिस्सा होगा।

FIH Hockey जूनियर विश्व कप:

5 दिसंबर से 16 दिसंबर 2023 तक मलेशिया में खेला जाना है और महिला FIH Hockey जूनियर विश्व कप 2023, 29 नवंबर से 10 दिसंबर 2023 तक सैंटियागो, चिली में खेला जाना है। विष्णुकांत सिंह भारतीय जूनियर पुरुष टीम की कप्तानी करेंगे।

प्रीति करेंगी कप्तानी:

भारतीय जूनियर महिला टीम की कप्तानी प्रीति करेंगी और रुतुजा दादासो पिसल उपकप्तान होंगी। जूनियर पुरुष टीम 18 अगस्त से 22 अगस्त 2023 तक एक्शन में रहेगी।

यह भी पढ़िए:duleep trophy: मयंक अग्रवाल ने जड़ा अर्धशतक, नॉर्थ डिविजन के गेंदबाजों ने उठाया मामूली फायदा।

जबकि भारतीय जूनियर महिला टीम 19 अगस्त से 2023 तक एक्शन में रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open in

Browser Icon
×

Subscribe to our Newsletter

Subscription Form
New story