मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के चुनावी साल में राजनीतिक पार्टियां एक-एक सेकंड का दांव चल रही हैं, सबसे बड़ा Master Stroke है लाडली बहना योजना।
जो बीजेपी सरकार के लिए Master Stroke साबित हो सकता है। सीएम शिवराज के पास अपने अब तक के कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण की सबसे महत्वाकांक्षी योजना है।
राज्य सरकार ने यह योजना तब शुरू की है जब क्षेत्र की आधी आबादी महिलाओं की है। ये योजना, हर वर्ग की महिलाओं तक पहुंचने में मददगार होगी।
लोकसभा चुनाव में फायदा:
इस लाडली बहना योजना से महिलाओं को बहुत लाभ प्राप्त होगा। इसके जरिए विधानसभा चुनाव के साथ लोकसभा चुनाव में भी फायदा मिलने की उम्मीद है।
मध्य प्रदेश में 5 करोड़ 40 लाख लोकसंख्या है, जिनमें महिलाओं की संख्या 2 करोड़ 60 लाख से ज्यादा है। राज्य में लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं की संख्या 1 करोड़ 25 लाख है। इसलिए राज्य सरकार 23 वर्ष से 60 वर्ष तक की महिलाओं के लिए यह योजना लागू करती है।
लाडली बहना योजना की शर्तें:
कुछ शर्तें रखी गई है जिनमें यह भी शामिल है, कि परिवार की महिला सदस्य केंद्रीय या राज्य सेवा में नहीं हैं, आय प्रति वर्ष 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं है, उनके पास पांच एकड़ से अधिक जमीन नहीं है और उनके पास कोई चार पहिया घरेलू वाहन नहीं है।
शिवराज सरकार की इस योजनाओं के जवाब में कांग्रेस ने सत्ता में आने पर नारी सम्मान योजना शुरू की है, हर महिला के खाते में 20 हजार रुपये डाले जायेंगे।
शिवराज की लाडली बहना असर:
लेकिन मौजूदा माहौल में कोई भी व्यक्ति इंतजार नहीं कर सकता, क्योंकि मामा-बहना के बीच प्रेम की बहार हर तरफ से दिखाई देती है। और आनेवाले वक्त में शिवराज की लाडली बहना खूब पसंद की जाएगी।
राज्य सरकार की तरफ से महिलाओं के खाते में पैसा भेजा जा रहा है। महिला वित्तीय सशक्तिकरण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बना रहा है और कुछ निर्णय सशक्त कर रहे हैं।
यह भी पढ़िए:समय बदला! कुल्हड़ में fast food है खाना…तो भोपाल है आना, स्वाद भी लाजवाब।
सरकार ने इस योजना को बढ़ावा देने के लिए अतिरिक्त बजट बढ़ा दिया है।
नमस्कार दोस्तों,
Hindivishwanews पर आपका स्वागत है, HVN MEDIA टीम काफी समय से इस वेबसाइट पर अपने अथक परिश्रम से देश और दुनिया की सटीक खबरों को आप तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। HVN MEDIA टीम न्यूज के सभी टॉपिक को जैसे कि, ऑटोमोबाइल, क्रिकेट, जॉब, बिजनेस, शेयर बाजार, ट्रेवल, पॉलिटिक्स, फिटनेस, साइंस, मनोरंजन को कवर करती है। आप सभी का वेबसाइट पर आने के लिए धन्यवाद...