- अजमेर: NDA सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने BJP के महीने भर के जनसंपर्क अभियान की…
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नौ साल देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब…
- आज शाम अजमेर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, श्री मोदी ने एनडीए सरकार के नौ साल पूरे होने के…
अजमेर: NDA सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर पीएम मोदी ने BJP के महीने भर के जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के नौ साल देशवासियों की सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित रहे हैं।

आज शाम अजमेर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए, श्री मोदी ने एनडीए सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर भाजपा के महीने भर चलने वाले जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।
प्रधानमंत्री का 9 साल का रिपोर्ट कार्ड:
रैली में प्रधानमंत्री ने देशवासियों के सामने अपनी सरकार के 9 साल का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और वंचितों को प्राथमिकता देना देश में बड़े बदलावों का कारण रहा है।
श्री मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 9 वर्षों में 19 करोड़ परिवारों को गैस कनेक्शन दिए गए हैं, जिससे महिलाओं को स्वास्थ्य और सुविधाएं मिली हैं। सरकार ने पिछले तीन साल में करोड़ों घरों में नल से पानी की सुविधा पहुंचाई है।
उन्होंने कहा, भाजपा सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन लागू करने के बाद से देश के पूर्व सैनिकों की जेब में 65 हजार करोड़ रुपये पहुंचे हैं।
किसानों के कल्याण की पहल की:
प्रधानमंत्री ने कहा कि भाजपा ने छोटे किसानों की मुश्किलों को समझा और नौ साल में छह बार कृषि बजट बढ़ाया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि किसानों के कल्याण के लिए पहली बार कई पहल की गई हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में विकास कार्यों के लिए धन की कभी कमी नहीं रही। लेकिन भ्रष्ट व्यवस्था के कारण देश का विकास प्रभावित हो रहा था।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले नौ साल में सरकार को लूटने के रास्ते बंद कर दिए हैं और इसलिए देश का विकास हो रहा है।
आधुनिक राजमार्गों और रेलवे निर्माण:
श्री मोदी ने कहा कि सरकार ने आधुनिक राजमार्गों और रेलवे पर लगभग 24 लाख करोड़ रुपये खर्च किए हैं। डीबीटी के जरिए गरीबों के बैंक खातों में 29 लाख करोड़ रुपए पहुंचे हैं।
आदिवासी बच्चों को शिक्षा के अवसर:
उन्होंने कहा कि सरकार ने आदिवासी बच्चों को शिक्षा के लिए 22 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी है। पिछले नौ साल में 2 लाख 25 हजार करोड़ रुपए गरीब लोगों के लिए घर बनाने में खर्च किए गए हैं।
श्री मोदी ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में केंद्र सरकार ने बेटियों और महिलाओं की हर समस्या पर ध्यान देकर उन्हें दूर करने का प्रयास किया है।
भारत की सफलता पर जनता हक:
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश की हर सफलता के पीछे भारत के लोगों की मेहनत और पसीना है। भारत की जनता ही है जो कोविड के बाद देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाईयों पर ले गई है।
श्री मोदी ने नए संसद भवन का विरोध करने वाली पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इन पार्टियों ने देश की भावनाओं का अपमान किया है।
कांग्रेस सरकार पर निशाना:
राजस्थान में कांग्रेस सरकार का जिक्र करते हुए श्री मोदी ने कहा कि राज्य की सरकार ने आज तक किसानों से कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया है। श्री मोदी ने कहा कि इस दशक के आने वाले सात साल देश के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
140 करोड़ देशवासियों को परिवार का सदस्य बताते हुए प्रधानमंत्री ने देश को भरोसा दिलाया कि वह राष्ट्र निर्माण के लिए अथक प्रयास करते रहेंगे।
यह भी पढ़िए:PM Modi का प्रतिष्ठित मन की बात रेडियो कार्यक्रम आज 100 एपिसोड पूरे करेगा।
इससे पहले श्री मोदी अजमेर के निकट पुष्कर पहुंचे और वहां ब्रह्मा मंदिर में पूजा अर्चना की।
Tags:




