bcci ind

BCCI ने सीनियर महिला टीम के लिए 2022-23 ग्रेड स्ट्रक्चर की घोषणा की

Cricket: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI ने गुरुवार को 2022-23 सीज़न के लिए टीम इंडिया (वरिष्ठ महिला) के लिए वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की घोषणा की।

सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में कुल 17 खिलाड़ियों को जगह मिली है।
कप्तान हरमनप्रीत कौर ने स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा के साथ ग्रेड ए अनुबंध बरकरार रखा है।

BCCI female players

ग्रेड ए में जिन तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है उन्हें बीसीसीआई की ओर से सलाना 50 लाख रुपये की रकम मिलेगी।

जबकि ग्रेड बी में रेणुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स और शैफाली वर्मा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों को बीसीसीआई की ओर से सलाना 30 लाख रुपये दिए जाते हैं

राजेश्वरी गायकवाड़, जो ग्रेड ए की उम्मीदवार थीं, उनको को ग्रेड बी में स्थानांतरित कर दिया गया है, जबकि पूनम यादव, जो ग्रेड ए की उम्मीदवार थीं, उनको इस बार अनुबंध नहीं मिला है।

ग्रेड स्ट्रक्चर इस प्रकार हैं:

ग्रेड प्लेयर्स ए: हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा

बी ग्रेड: रेनुका ठाकुर, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, ऋचा घोष, राजश्वेरी गायकवाड़।

सी ग्रेड: मेघना सिंह, देविका वैद्य, सबबिनेनी मेघना, अंजलाई सरवानी पूजा वस्त्रकार, स्नेह राणा, राधा यादव , हरलीन देओल, यस्तिका भाटिया यह सामिल हुए।

यह भी पढ़िए:IPL Cricket में 6000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने david warner

हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पुरुष खिलाड़ियों के मुकाबले महिला खिलाड़ियों को कम फीस अदा कर रहे हैं।

Tags:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Open in

Browser Icon
×

Subscribe to our Newsletter

Subscription Form
New story